शुक्रवार, 31 अक्तूबर 2014

दुल्हा था गायब

अपनी ही शादी में 
दुल्हा था गायब 
ऑफिस में बैठा वो 
काम कर रहा था शायद 

ऑन साइट पर भेजा उसको 
शादी में था घर आना उसको 
मैनेजर ने उसको पकड़ा ऐसा 
क्रीटिकल डिलीवरी में फंसा बेचारा 

सोच रहे है सब अब घर पर 
कब आएगी दुल्हन घर पर 
कौन सा होगा अगला मुहूरत 
जब होगा अपना दुल्हा घर पर 

शनिवार, 4 अक्तूबर 2014

ख़्वाब नए नए

आँखों में पल रहे है 
अब ख़्वाब नए नए 
हर ख़्वाब को पाने के
है रास्ते नए नए। 

चल पड़ा हु मै भी अब तो 
नए रास्ते की तलाश में 
क्या पता मिलजाए मंजिल 
यही कही पास में। 

है रास्ता नया 
चुनौतियां नयी 
विविधताओं से भरा 
अनजाना रास्ता। 

हर पड़ाव में मिलेंगे 
मुसाफिर नए नए 
सब देते जायेंगे हमको 
अपने अनुभव अच्छे बुरे।

करना है अब हमको मेहनत 
पहले से कही ज्यादा 
तभी मिल पायेगा हमे 
हर ख़्वाब आँखों में पलता।